Chandrayaan-3: लॉन्च डेट, लाइव स्ट्रीमिंग, सॉफ्ट लैंडिंग, और पिछले मिशनों की जानकारी

Chandrayaan-3 launch

Chandrayaan-3 लॉंच : लाइव अप्डेट्स और मिशन की तैयारियाँ:

Chandrayaan-3 उड़ान भरने के लिए तैयार है। इस मिशन से पूरे देश की आशाएँ जुड़ी हैं, और यदि आप इस विशेष क्षण का साक्षी बनना चाहते हैं, तो यहाँ आपको कुछ जानकारी मिलेगी कि कैसे आप भी Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग को लाइव अपडेट के रूप में देख सकते हैं।Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई 3023 को, अर्थात आज, 2:35 बजे होने जा रही है। यह लॉन्चिंग आन्ध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से होगी, और इस मिशन से पूरे देश को उम्मीदें हैं।

Chandrayaan-3 की लाइव स्ट्रीमिंग:

Chandrayaan-3 की लाइव अपडेट को आप ISRO की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के रूप में देख सकते हैं।इसके साथ ही, चंद्रयान-3 के 23-24 अगस्त को चन्द्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की उम्मीद पूरे भारत को है।

सॉफ़्ट और हार्ड लैंडिंग:

चंद्रमा की सतह पर दो तरीके से लैंडिंग होती हैहार्ड लैंडिंग और सॉफ़्ट लैंडिंग। हार्ड लैंडिंग में, अंतरिक्ष यान सतह पर क्रैश करता है, जबकि सॉफ़्ट लैंडिंग में अंतरिक्ष यान की गति को करने के बाद ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की जाती है।

सॉफ़्ट लैंडिंग में सफल हुए देश:

दुनिया में अमेरिका, चीन, और रूस ही तीन देश हैं जिन्होंने अंतरिक्षयान को सॉफ़्ट लैंडिंग करवाने में सफलता प्राप्त की है। यदि भारत सॉफ़्ट लैंडिंग कराने में सफल रहता है, तो उसका नाम भी इस श्रेणी में शामिल हो सकता है।

चंद्रयान के तीनों मिशन:

चंद्रयान का यह तीसरा मिशन है। पहले मिशन, चंद्रयान-1, को 2008 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, जिसमें ISRO ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी। चंद्रयान-2, जो 2019 में लॉन्च किया गया था, उसमें चंद्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की कोशिश की गई थी, लेकिन कुछ क्षण पहले ही यान क्रैश हो गया। इस असफलता के बावजूद, ISRO अब चंद्रयान-3 की तैयारियों में है, जिससे पूरे देश को नई उम्मीदें हैं।

Leave a Comment